गीत: तोता मैना:
तोते से मैना ने पूछा
क्या ऐसे भी दिन आएंगे
जब षहरों में रहने वाले
जंगल के ख़्वाब सजाएंगे
खाली बंजर स्थानों पर
जब पेड़ लगाए जाएंगे
चिमनी के धुएं की टक्कर में
पत्ते हुड़दंग मचाएंगे
ऊपर चिड़ियां रह जाएंगी
नीचे बंदर बस जाएंगे
जीने का सहारा पाएंगे
पषु पक्षी चारा पाएंगे
लंबे चैड़े और हरे भरे
वन उपवन जब लहराएंगे
वे पर्यावरण बनाएंगे
दूषण से हमें बचाएंगे