विशेष : केन्द्रीय भूमिका :
भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जो प्राचीन काल से अपने विभिन्न
जनसमुदायों के विचार-विेनिमय का साधन रही हैं। इन भाषाओं में हिन्दी
की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वह राष्ट्रीय स्तर पर
संपर्क की भाषा है, शिक्षा का माध्यम है और देश की राजभाषा है।
राजभाषा के क्षेत्र में देश के कोने-कोने में फैले हुए रेल, डाक और तार
विभाग के अतिरिक्त अनेक बैंक तथा प्रशासनिक उपक्रम कार्य करते हैं।
इन संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिन्दी में काम
करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके
काम की देख-रेख भी आवश्यक है।
हिन्दी आधुनिक भारत की विकासशील राजभाषा ही नहीं, वहां की संपर्क
भाषा भी है, जो देश में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। हिन्दी
भाषी राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड,
राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार तथा संघ राज्य क्षेत्रों में दिल्ली,
चण्डीगढ़ एवं अण्डमान निकोबार द्वीप समूह आते हैं।