भाषा : प्रक्रिया विशेषण :
किसी क्रिया विशेषण की विशेषता प्रदर्शित करने वाले विशेषण को प्रक्रिया विशेषण
कहते हैं। कुमैयाँ में जो प्रविशेषण हैं, प्रायः वही प्रक्रिया विशेषणों के रूप में प्रयुक्त
होते हैं और उन्हीं की भांति दो भागों में बाँटे जो सकते हैंः
1 – मूलतः प्रक्रिया विशेषणः
वे प्रक्रिया विशेषण, जो क्रिया विशेषणवत् प्रयुक्त नहीं होते, किसी क्रिया विशेषण के
पूर्व ही आते हैं, मूलतः प्रक्रिया विशेषण हैं –
जैसेः आम अत्ति मिठ हैरौ।
2 – प्रयोगतः प्रक्रिया विशेषणः
वे प्रक्रिया विशेषण जो मूलतः विशेषण हैं, पर क्रिया विशेषणों से पूर्व प्रक्रिया
विशेषणवत् प्रयुक्त होते हैं –
जैसेः हीरू थ्वा्ड़ कम जा्न्छ। किसन बाँकि तेज चलौंछ।