भाषा : इतर क्रिया विशेषणः
इस वर्ग में वे अव्यय आते हैं, जो मूलतः क्रिया विशेषण नहीं हैं,
पर क्रिया विशेषणवत् प्रयुक्त होते हैं। भेद की दृष्टि से इनके तीन प्रकार मिलते हैंः
1 – संज्ञाः कुछ संज्ञा रूपों का क्रियाविशेषणों की भांति प्रयोग होता है, जैसेः
भुवन रात्तै जान्य छ।
झाड़ गोरुक साम्न राख्रा।
2 – सर्वनामः कुछ सर्वनामों का विशेषणों के रूप में प्रयोग होता है, जैसेः
जीवन क्या्प कून्नौ।
मुकेश आ्फी पकून्नौ।
3 – विशेषणः कुछ विशेषणों का क्रिया विशेषणों की तरह प्रयोग होता हैः
नवीन अस्सल गैन्नौ।
दिवान भौत डंर्छ।
सतीश कस करन्नौ?
नन्नू कति खान्नौ?