भाषा : विशेषण :
संंज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता प्रदर्शित करने वाले शब्दों को
विशेषण कहते हैं; जैसे – अस्सल, बिमार, सात, कतिप आदि।
विशेषण द्वारा विशेषित शब्द को विशेष्य कहा जाता है।
‘अस्सल आद्मि’ में अस्सल विशेषण और आद्मि विशेष्य है।
संरचना की दृष्टि से विशेषणों को दो भागों में विभाजित किया जा
सकता हैः
1 – रूढ़ विशेषणः वे शब्द जो अपने मूल रूप में ही विशेषणवत्
प्रयुक्त होते हैं, जैसेः का्लो्, निलो्, मो्टो, लम्बो् आदि।
2 – यौगिक विशेषणः वे शब्द जो प्रत्ययादि की सहायता लेकर
विशेषणवत् प्रयुक्त होते हैं। जैसेः बेकार, चमकन्य, कतिप,
एकहथ्य आदि।